गौशाला का होगा जीर्णोद्धार, मोहल्लों में रखे जाएंगे हरे-नीले कूड़ेदान नगर पंचायत पाली की बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित

संवाददाता: जहीन खान ✍️ 

पाली (हरदोई)। नगर पंचायत पाली में मंगलवार को चेयरमैन रिजवान खां की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में गौशाला के जीर्णोद्धार, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए हरे और नीले कूड़ेदान, स्वच्छता प्रेरक में बदलाव तथा जीआईएस सर्वे सहित अन्य मुद्दों पर निर्णय लिए गए।

नगर पंचायत के सभागार में आयोजित इस बैठक की शुरुआत में अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार सोनकर ने गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की। इसके बाद मई 2025 की आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया, जिसमें बताया गया कि नगर पंचायत को 45 लाख 53 हजार 142 रुपये की आय और 34 लाख 68 हजार 181 रुपये का व्यय हुआ।

बैठक में अस्थायी गौशाला के जीर्णोद्धार एवं आधुनिकीकरण के कार्य को हरी झंडी दी गई। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत पहले चरण में मोहल्ला खुलाह सराय बेनीगंज और रामनगर में हरे और नीले प्लास्टिक कूड़ेदान रखवाने का निर्णय लिया गया।

स्वच्छता को लेकर सजगता दिखाते हुए बोर्ड ने स्वच्छता प्रेरक को बदले जाने और नगर क्षेत्र में जीआईएस सर्वे कराने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। बैठक में पारित सभी प्रस्तावों पर सर्वसम्मति बनी, जिससे नगर पंचायत में आने वाले समय में सफाई व्यवस्था और सुविधाएं और बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Previous Post Next Post