स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश क्रांति उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय में इस सप्ताह की नियमित बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस बैठक में संगठन की आगामी रणनीति, व्यापारियों की समस्याओं तथा संगठन के विस्तार को लेकर गंभीर चर्चा हुई।
बैठक में प्रदेश संरक्षक श्री हरिशंकर यादव, प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह यादव, उपाध्यक्ष नितिन गुप्ता, महामंत्री शैलेंद्र लोधी, प्रदेश कोषाध्यक्ष विशाल सिंह यादव, प्रबंधन मंत्री गोलू सिंह, संगठन मंत्री पवन पांडे, कार्यालय सचिव सतीश यादव, विधानसभा सचिव कौशल्या प्रताप, और स्वास्थ्य मंत्री अनुराग मिश्रा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक के उपरांत गौरी बाजार इकाई के अध्यक्ष अवधेश कुमार यादव जी की ओर से सभी पदाधिकारियों के लिए आम की विशेष दावत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन के महामंत्री अक्षय यादव, उपाध्यक्ष राजीव यादव, मंत्री संजय साहू, संगठन मंत्री आकाश गुप्ता, प्रचार मंत्री राम जी साहू, परम मित्र विपिन गुप्ता, मीडिया प्रभारी लाल जी सम्राट, और न्यूज़ संपादक श्री अशोक द्विवेदी भी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में कई प्रस्ताव पारित किए गए और यह निर्णय लिया गया कि संगठन की जड़ें गांव-गांव तक मजबूत की जाएंगी। अंत में सभी ने एक स्वर में "जय हिंद, जय क्रांति" का उद्घोष किया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments