स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर जनपद की थाना कांट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक गंभीर प्रकरण में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त पर नाबालिग से दुष्कर्म, मारपीट, गाली-गलौज, व जान से मारने की धमकी जैसे संगीन आरोप हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
🔹 नाम: सत्यप्रकाश
🔹 पिता का नाम: रामदास
🔹 उम्र: लगभग 30 वर्ष
🔹 निवासी: ग्राम घुईयायी, थाना जैतीपुर, जनपद शाहजहांपुर
प्रकरण का विवरण:
पीड़िता के भाई द्वारा थाना कांट में दी गई लिखित तहरीर के अनुसार, अभियुक्त सत्यप्रकाश ने दिनांक 24 जून 2025 को रात्रि के समय वादी के घर में घुसकर उसकी 15 वर्षीय बहन के साथ बलात्कार किया। साथ ही, वादी के साथ मारपीट, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
इस मामले में थाना कांट में मु0अ0सं0 305/2025 अंतर्गत धारा 65(1)/333/115(2)/352/351(3) BNS एवं धारा 4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी विवरण:
🔹 दिनांक: 24.06.2025
🔹 समय: 00:50 बजे रात
🔹 स्थान: ग्राम जाजलपुर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
पुलिस द्वारा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। थाना कांट पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद जगी है। पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के दिशा-निर्देश में जिले भर में चल रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान में यह एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments