संवाददाता: जहीन खान ✍️
हरदोई, 27 जून 2025। क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। राज्य की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी के निरंतर प्रयासों से शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र को ग्राम न्यायालय की सौगात मिली है। वर्षों से लंबित मुंसिफ कोर्ट की स्थापना की मांग आखिरकार गुरुवार को पूरी हो गई, जब न्यायिक अधिकारी अमृतांशु राज ने शाहाबाद में कार्यभार ग्रहण किया और न्यायालय का संचालन आरंभ हुआ।
राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने जनता की महत्वपूर्ण मांगों को गंभीरता से लेते हुए दिन-रात एक कर उन्हें पूरा करने का संकल्प लिया। चाहे आंझी ओवरब्रिज हो, शाहाबाद-सांडी मार्ग, आंझी-टूमुर्की मार्ग, रोडवेज बस अड्डा निर्माण, ककरघटा मिनी स्टेडियम, या ग्राम न्यायालय — हर मोर्चे पर उन्होंने तत्परता और ईमानदारी से कार्य किया।
ग्राम न्यायालय की स्थापना के लिए उन्होंने शासन स्तर पर लगातार पैरवी की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कानून मंत्री से बार-बार मिलकर क्षेत्र की जरूरत को सामने रखा, जिसका परिणाम आज शाहाबादवासियों को मिला है। अब उन्हें अवर न्यायालय के मामलों के लिए हरदोई तक नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय, धन और श्रम — तीनों की बचत होगी।
इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता ने भी राज्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि
"रजनी तिवारी जी ने जो कहा, वह करके दिखाया। अब न्याय की पहुंच गांव तक हो सकी है।"
शाहाबाद क्षेत्र के लिए यह न्यायिक सुविधा न केवल एक राहत है, बल्कि न्यायिक व्यवस्था को जमीनी स्तर तक मजबूत करने की दिशा में एक ठोस कदम भी है। राज्यमंत्री का यह प्रयास निश्चय ही अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए एक प्रेरणा बनेगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहांपुर
0 Comments