स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
👉 पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार
👉 मुखबिर की सूचना पर अब्दुल्लागंज मंदिर के पास से पकड़ा गया आरोपी
👉 आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
शाहजहाँपुर। अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने एक युवक को अवैध तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश पर जिले भर में अपराधियों, वारंटियों व अवैध कार्यों में लिप्त लोगों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली अश्वनी कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 14 जून की रात करीब 9:10 बजे मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार युवक की पहचान शिवम पुत्र मोहनलाल निवासी ग्राम नवदिया धूसर थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर, उम्र लगभग 20 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी को अब्दुल्लागंज ठाकुर द्वारा मंदिर से नदी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर, जो चौकी राजघाट क्षेत्र में आता है, से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर और एक अदद जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 266/25 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल थे:
पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके आपराधिक इतिहास की भी गहराई से जांच की जा रही है। अवैध असलहों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments