स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर। आज दिनांक 14 जून 2025 को थाना रामचन्द्र मिशन परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर महोदय स्वयं उपस्थित रहे और जनसामान्य की शिकायतों को गंभीरता से सुना।
भूमि विवाद, अपराध नियंत्रण और जनसुविधाओं से जुड़ी कई समस्याएं नागरिकों द्वारा समाधान दिवस पर रखी गईं, जिन पर पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ विचार किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि आम नागरिकों को न्याय और सुरक्षा की भावना प्राप्त हो।
इस अवसर पर थाना प्रभारी, अन्य पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई कार्यवाही और जनसमस्याओं को प्राथमिकता देने की भावना की जनसमूह ने सराहना की और पुलिस प्रशासन के प्रति आस्था और विश्वास जताया।
पुलिस अधीक्षक ने समाधान दिवस को जनसेवा का माध्यम बताते हुए कहा कि प्रशासन आमजन के साथ है और हर समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments