ब्यूरो रिपोर्ट जहीन खान, लखनऊ
– नगर निकायों के सृजन व सीमा विस्तार के कारण ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन पर हुआ मंथन
– डीएम मोनिका रानी ने अधिकारियों को निर्देशित किया दिशा-निर्देशों का करें अध्ययन
– कहा, समय पर दें सूचना, कहीं कोई अधिसूचना शेष न रह जाए
बहराइच। जनपद में नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद एवं नगर निगम के सृजन और सीमा विस्तार के चलते प्रभावित ग्राम पंचायतों और राजस्व ग्रामों के आंशिक पुनर्गठन को लेकर सोमवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी मोनिका रानी ने की।
बैठक में डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पंचायती राज निदेशालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों का भलीभांति अध्ययन करें और निर्धारित प्रारूप पर समयबद्ध ढंग से सूचना उपलब्ध कराएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि नगरीय निकाय के सृजन अथवा सीमा विस्तार के उपरांत यदि किसी विकास खण्ड में संशोधित अधिसूचना जारी नहीं हुई है, तो वह शीघ्र कराई जाए।
जिलाधिकारी ने संबंधित खंड विकास अधिकारियों और सहायक विकास अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने और पूरी जानकारी के साथ प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में पंचायत विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments