स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर। थाना मदनापुर पुलिस ने एक गंभीर अपराध में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। बाबू पुत्र सुन्दर, निवासी ग्राम कुनिया जमालपुर, को एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
यह कार्रवाई श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में की गई। प्रभारी निरीक्षक थाना मदनापुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिनांक 24 जून 2025 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को कुनिया जमालपुर तिराहे से गिरफ्तार किया।
23 जून 2025 को पीड़िता की मां द्वारा थाना मदनापुर में एक लिखित तहरीर दी गई थी, जिसमें बताया गया कि बाबू ने उसकी करीब 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर बीते छह महीने में कई बार बलात्कार किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। जब इस बात की जानकारी हुई तो आरोपी ने लड़की को छोड़ दिया और उसे चुप रहने के लिए जान से मारने की धमकी दी।
तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 133/2025 धारा 69/351(3) BNS एवं धारा 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।
दिनांक 24 जून को सुबह लगभग 11:20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना मदनापुर पुलिस टीम ने अभियुक्त को कुनिया जमालपुर तिराहे से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments