ब्यूरो रिपोर्ट कल्लू उर्फ रजनीश
लखनऊ के पारा क्षेत्र स्थित नरोना रोड से काकोरी चौराहे तक बनाए जा रहे नाले को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष है। जानकारी के अनुसार, यह नाला सड़क के बिल्कुल किनारे बना हुआ है, जिस कारण आए दिन जानवर इसमें गिरकर घायल या मृत हो रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष विजयपाल यादव ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए नगर निगम लखनऊ और महापौर सुषमा खर्कवाल से इस पर तत्काल कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने कहा कि, "यह नाला या तो रोड से दूरी बनाकर बनाया जाना चाहिए था या फिर अब इसके ऊपर पत्थर या ढक्कन डाले जाने की सख्त जरूरत है, जिससे दुर्घटनाओं को रोका जा सके।"
स्थानीय निवासी भी इस निर्माण कार्य पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि जहां जगह उपलब्ध थी, वहां से नाले को दूरी बनाकर बनाया जा सकता था, जिससे जानवरों के साथ-साथ आमजन भी सुरक्षित रहते। वर्तमान में यह नाला खुला छोड़ दिया गया है, जिससे राहगीरों और पशुओं की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।
बीजेपी नेता विजयपाल यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नगर निगम को इस मुद्दे को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और इसे शीघ्र प्राथमिकता में लेकर समाधान किया जाना चाहिए, ताकि आने वाले दिनों में किसी बड़ी दुर्घटना की नौबत न आए।
स्थानीय लोग अब नगर निगम की अगली कार्रवाई पर नजरें टिकाए बैठे हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments