स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर, 29 जून 2025। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति की बैठक आज प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, शाहजहांपुर में आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश द्विवेदी ने ससमय प्रतिभाग कर समिति को जनपद की आपदा प्रबंधन तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं से अवगत कराया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा समिति को बताया गया कि जनपद में आपात स्थितियों से निपटने के लिए प्रभावी रेस्पॉन्स तंत्र विकसित किया गया है। साथ ही उन्होंने विभागीय समन्वय प्रणाली, वर्तमान व्यवस्थाओं और भविष्य की रणनीतियों पर भी विस्तार से जानकारी दी।
बैठक के उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय ने कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" के सामूहिक श्रवण कार्यक्रम में भी सहभागिता की। यह आयोजन जन संवाद एवं जन सहभागिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा, जिसमें शासन-प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
पुलिस विभाग की इस सक्रिय भागीदारी से यह स्पष्ट होता है कि जनपद का पुलिस प्रशासन न केवल सुरक्षा व्यवस्था में तत्पर है, बल्कि सामाजिक-सार्वजनिक सहभागिता में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments