स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर, 19 जून 2025। जनपद में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री राजेश द्विवेदी ने न केवल अपनी कर्तव्यनिष्ठा, बल्कि मानवीय संवेदनशीलता का भी अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया, जिसकी सभी ने सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान जब एक बुजुर्ग व असमर्थ महिला अपनी शिकायत लेकर पुलिस कार्यालय परिसर में पहुँचीं, तो पुलिस अधीक्षक महोदय स्वयं कार्यालय से बाहर आकर महिला की स्थिति को समझते हुए संवेदनशीलता और सम्मान के साथ उनकी बात सुनी। उन्होंने महिला की पीड़ा को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही संबंधित अधिकारी को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए, जिससे पीड़िता को तुरंत राहत मिल सकी।
इस जनसुनवाई में एक छोटा बच्चा अपने माता-पिता के साथ उपस्थित था, जिसे देखकर पुलिस अधीक्षक ने चॉकलेट और टॉफी भेंट की। इस स्नेहपूर्ण व्यवहार से न केवल बच्चे के चेहरे पर मुस्कान आई, बल्कि उपस्थित आमजन भी एसपी महोदय की सरलता और आत्मीयता से अभिभूत हुए।
जनसेवा की इस जीवंत मिसाल ने यह सिद्ध कर दिया कि उत्तर प्रदेश पुलिस केवल कानून व्यवस्था ही नहीं, बल्कि जनसंपर्क, करुणा और मानवीय सहयोग की भावना के साथ भी कार्य कर रही है।
श्री राजेश द्विवेदी की यह कार्यशैली स्पष्ट संकेत देती है कि जनसुनवाई महज़ औपचारिकता नहीं, बल्कि आम नागरिकों के प्रति समर्पण और सेवा का अवसर है।
मीडिया सेल, जनपद शाहजहांपुर द्वारा जारी यह सूचना बताती है कि पुलिस प्रशासन अब केवल एक सशक्त इकाई नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के प्रति उत्तरदायी और संवेदनशील व्यवस्था का प्रतिनिधित्व कर रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments