स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहाँपुर।
जनपद शाहजहाँपुर में आगामी त्यौहारों को देखते हुए कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा बुधवार को थाना सदर बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त की गई। इस दौरान उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी पुवायाँ, क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु और थाना सदर बाजार पुलिस भी मौजूद रही।
पुलिस टीम ने मुख्य बाज़ारों, संवेदनशील और धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया तथा स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा और सौहार्द का संदेश दिया। पैदल गश्त का उद्देश्य न केवल पुलिस की सक्रियता को प्रदर्शित करना था, बल्कि जनता में विश्वास को भी सुदृढ़ करना रहा।
पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें। भीड़भाड़ वाले इलाकों और मुख्य मार्गों पर सुरक्षा उपायों की समीक्षा करते हुए नागरिकों को सुरक्षित वातावरण देने के प्रयासों पर जोर दिया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और आमजन को कानून का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे क्षेत्र में सतत निगरानी बनाए रखें और हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें।
त्योहारों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और आमजन से सहयोग व संयम बनाए रखने की अपील की गई है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments