आरक्षी भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को एसपी ने दी शुभकामनाएं, लखनऊ रवाना होने से पूर्व दी गई ब्रीफिंग

स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर, 14 जून 2025आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती-2023 के अंतर्गत जनपद शाहजहांपुर से चयनित अभ्यर्थियों को 15 जून 2025 को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में माननीय गृह मंत्री, भारत सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

इस आयोजन को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए 14 जून को पुलिस लाइन, शाहजहांपुर में चयनित अभ्यर्थियों को लखनऊ रवाना करने से पूर्व पुलिस अधीक्षक श्री राजेश द्विवेदी द्वारा विस्तृत ब्रीफिंग की गई।

मुख्य बिंदु:

  • एसपी ने चयनित अभ्यर्थियों, बस चालकों और ड्यूटी कर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
  • यात्रा की सुरक्षा, अनुशासन और समयबद्ध संचालन पर दिया गया विशेष जोर
  • एसपी ने सभी अभ्यर्थियों को भविष्य की जिम्मेदारियों के प्रति किया जागरूक
  • कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारीगण और अन्य स्टाफ रहे मौजूद

ब्रीफिंग के दौरान एसपी शाहजहांपुर ने चयनित अभ्यर्थियों, बस चालकों एवं ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारियों/कर्मचारियों को यात्रा संबंधी सुरक्षा, व्यवस्था और अनुशासन के बारे में विस्तार से निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह अवसर युवाओं के जीवन में नए दायित्व और उत्तरदायित्व की शुरुआत है।

पुलिस अधीक्षक ने सभी अभ्यर्थियों को उनके चयन पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे पुलिस सेवा में ईमानदारी, निष्ठा और सेवा भाव के साथ कार्य करें और उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि को और ऊँचा उठाएं।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक एवं अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post