ब्यूरो रिपोर्ट: जहीन खान ✍️
माल/मलिहाबाद, 21 जून 2025। शनिवार को माल थाना परिसर स्थित मंदिर में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने श्रद्धा के साथ भाग लिया। आयोजन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
थाना परिसर में स्थित बालाजी महाराज एवं भगवान शंकर के मंदिर में हुए इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में सुख, शांति और सद्भाव का वातावरण बनाए रखना रहा। सुंदरकांड पाठ के पश्चात भक्तों के लिए भंडारे की व्यापक व्यवस्था की गई थी।
इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त मलिहाबाद विनीत सिंह ने स्वयं उपस्थिति दर्ज की और कहा, "बालाजी महाराज का गुणगान करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त होती है।" उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सामूहिक सौहार्द बढ़ता है।
थाना प्रभारी नवाब अहमद ने बताया कि, "यह कार्यक्रम क्षेत्र में अमन-चैन और भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।"
भंडारे में क्षेत्र के हज़ारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन में व्यापार मंडल अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, समाजसेवी शुभम गुप्ता सहित आरक्षी रजत कौशिक, सतेंद्र सिंह चहल, जशवीर सिंह व अन्य पुलिस स्टाफ और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
माल थाना परिसर में हुए इस भक्ति आयोजन से क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments