सहारनपुर : रेलवे ट्रैक पर वीडियो बनाने वाले युवक पर पुलिस ने शुरू की जांच

विशेष संवाददाता सत्यपाल सिंह 

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में एक युवक द्वारा रेलवे ट्रैक की पटरी पर खड़े होकर वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। इस वायरल वीडियो को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए युवक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार रेलवे ट्रैक पर वीडियो बनाना न केवल गैरकानूनी है, बल्कि सुरक्षा के लिए भी बेहद खतरनाक है। रेलवे सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने के कारण युवक के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा रही है।

थाना कुतुबशेर पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे इस तरह की जोखिम भरी हरकतों से बचें और रेलवे ट्रैक के पास सुरक्षित व्यवहार करें ताकि कोई अनहोनी घटना न हो।

इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Previous Post Next Post