विशेष संवाददाता : लखनऊ
लखनऊ के थाना महानगर की पुलिस टीम ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से 380 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।
थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पकड़े गए आरोपी की पहचान सैज आलम निवासी कानपुर के रूप में हुई है, जो पिछले कई दिनों से लखनऊ में अवैध रूप से गांजा बेचकर धन कमा रहा था। पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी।
पुलिस के अनुसार, सैज आलम लखनऊ में अलग-अलग इलाकों में गांजा सप्लाई कर रहा था और नशे की लत में फंसे युवाओं को इसका निशाना बना रहा था। उसकी गिरफ्तारी से नशे के नेटवर्क पर एक बड़ा प्रहार माना जा रहा है।
महानगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में लोगों ने राहत की सांस ली है और अपराधियों में हड़कंप मचा है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेंगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments