स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर, 29 जून 2025। प्रदेश विधान परिषद की दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति की समीक्षा बैठक आज कलेक्ट्रेट सभागार, शाहजहांपुर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के माननीय सभापति अवनीश कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर समिति के सदस्य श्री अंगद कुमार, एमएलसी श्री सुधीर गुप्ता, ददरौल विधायक श्री अरविंद कुमार सिंह, तथा शाहजहांपुर एवं बदायूं जनपद के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में आपदा राहत कार्यों की समीक्षा, जनहानि की रोकथाम, और विभागवार स्थिति का आकलन किया गया। माननीय सभापति ने दोनों जनपदों के अधिकारियों से दैवीय आपदाओं से प्रभावित नागरिकों की संख्या, राहत कार्यों की प्रगति और भविष्य की कार्ययोजना की जानकारी ली।
सभापति ने दिए अहम निर्देश:
बैठक के दौरान समिति ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "मन की बात" कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा। बैठक के समापन पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने समिति का आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि दिए गए सभी निर्देशों का पूर्णतः पालन कराया जाएगा।
बैठक के उपरांत समिति के सदस्यों द्वारा शहीद उद्यान में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश द्विवेदी, नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, सीडीओ बदायूं श्री केशव कुमार, डीसीबी अध्यक्ष डी.पी.एस. राठौर, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) श्री अरविंद कुमार, एडीएम (प्रशासन) श्री रजनीश कुमार मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार, तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments