स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में जारी बिजली संकट और लगातार हो रही बिजली कटौती के विरोध में आम आदमी पार्टी ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को ज्ञापन सौंपा है। पार्टी के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल से प्रदेश सरकार पर दबाव बनाकर बिजली संकट को दूर करने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया है कि पूरे प्रदेश में 10 से 12 घंटे तक की बिजली कटौती आम हो गई है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। पार्टी नेताओं ने कहा कि योगी सरकार बिजली दरों में बढ़ोतरी तो कर रही है, लेकिन आपूर्ति की कोई गारंटी नहीं है।
पार्टी के शाहजहाँपुर जिला प्रभारी एडवोकेट दानिश खान और जिलाध्यक्ष राजीव कुमार यादव ने संयुक्त रूप से आरोप लगाया कि सरकार की नाकामी के चलते जनता को न तो पर्याप्त बिजली मिल रही है और न ही बिजली बिलों में राहत। उन्होंने बताया कि किसानों की फसलें बिजली अभाव में बर्बाद हो रही हैं, और घरों में पानी की सप्लाई तक ठप पड़ी है।
ज्ञापन में तीन प्रमुख मांगें रखी गईं:
पार्टी ने यह भी कहा कि अगर राज्य सरकार ने जल्द कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया, तो आम आदमी पार्टी प्रदेशव्यापी जन आंदोलन छेड़ने को मजबूर होगी।
ज्ञापन सौंपते समय जिला संगठन के कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहांपुर
0 Comments