ब्यूरो रिपोर्ट शशांक मिश्रा
लखनऊ, 16 जून 2025 – लखनऊ नगर निगम क्षेत्र के आलमबाग अंतर्गत गुरुनानक वार्ड में स्वच्छ भारत मिशन के तहत सोमवार को एक स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का आयोजन नगर निगम की सहायक कंपनी लायन इनवायरों लखनऊ की आईईसी टीम द्वारा किया गया, जिसमें फील्ड टीम का सहयोग भी रहा।
रैली के माध्यम से क्षेत्रवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया गया तथा लोगों को जागरूक करने के लिए स्वच्छता से जुड़े नारे भी लगाए गए। रैली में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और निगम कर्मियों की विशेष भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम में गुरुनानक वार्ड के पार्षद श्री पीयूष दीवान, जेडएसओ श्री राजेश, तथा लायन इनवायरों लखनऊ के आईईसी हेड प्रवीण कुमार सिंह मौजूद रहे। इनके साथ आईईसी टीम के सदस्य – रजत सिंह, रुचि, शालिनी शुक्ला, वैशाली, प्रीति यादव, सुषमा मिश्रा, कोमल और स्नेहा ने भी रैली में भाग लिया। इसके अलावा बड़ी संख्या में स्वच्छता कर्मी भी रैली में शामिल हुए और जनमानस को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया।
इस अभियान का उद्देश्य न सिर्फ शहर को स्वच्छ बनाना है, बल्कि लोगों में साफ-सफाई की आदतें विकसित कर स्वस्थ और सुंदर लखनऊ का निर्माण करना है। आयोजकों ने यह विश्वास जताया कि इस प्रकार के अभियान शहरवासियों में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में सहायक सिद्ध होंगे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments