प्रदेश ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला बीबीज़ई हद्दफ, ईदगाह रोड स्थित सुभाष नगर चौराहे के निकट निर्वाण होम्योपैथिक क्लिनिक का शुभारंभ शनिवार को भव्य रूप से किया गया। उद्घाटन समारोह में संकिसा (फर्रुखाबाद) से पधारे पूज्य भंते आनंद ने फीता काटकर क्लिनिक का विधिवत उद्घाटन किया।
क्लिनिक की संचालिका डॉ० अमिता गौतम ने बताया कि उन्होंने अपनी BHMS की पढ़ाई एसडीजेएचएमसी, आजमगढ़ से पूरी की है। भावुक होते हुए उन्होंने कहा, "मेरे पिताजी का सपना था कि मैं डॉक्टर बनूं और समाज की सेवा करूं। आज उनका सपना पूरा कर मुझे अपार खुशी हो रही है।"
डॉ० गौतम ने कहा कि इस क्षेत्र की घनी आबादी के लिए होम्योपैथी एक बेहतर चिकित्सा विकल्प है, क्योंकि यह उपचार पद्धति सुरक्षित मानी जाती है और इसमें गंभीर दुष्प्रभावों का खतरा बेहद कम होता है। उन्होंने बताया कि होम्योपैथी उपचार में मरीज की उम्र, बीमारी की स्थिति, गंभीरता और पूरा चिकित्सा इतिहास ध्यान में रखकर इलाज किया जाता है।
निर्वाण होम्योपैथिक क्लिनिक में निम्नलिखित समस्याओं का सफल इलाज किया जा रहा है —
चेहरे के दाने, मस्से, झाइयां, रिंगवर्म, खुजली, एक्जिमा, सोरायसिस, बालों का झड़ना, सफेद होना, रूसी, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, साइटिका, सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस, मुँह के छाले, एसिडिटी, पेट दर्द, जलन, अल्सर, उल्टी, दस्त, खून की कमी, अनियमित माहवारी, ल्यूकोरिया, पी.सी.ओ.डी., स्तन की गाँठ, अनचाहे बाल, बिस्तर गीला करना, बवासीर, मधुमेह, माइग्रेन, ब्लड प्रेशर आदि।
इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे जिनमें प्रमुख रूप से बाबू भगवंतराम, सियाराम सिंह दिनकर, इंजीनियर मनोज कुमार, एडवोकेट सुरेश पाल सिंह, वेदपाल सुमन, शैलेन्द्र कुमार, वरिष्ठ कवि ज्ञानेंद्र मोहन ज्ञान, मगरे लाल, एडवोकेट अनूप कुमार, एडवोकेट बृजपाल, एडवोकेट जितेंद्र कुमार सिंह, सतेंद्र कुमार सिंह, फैजान हुसैन इदरीशी, रामसेवक गौतम आदि शामिल रहे।
क्लिनिक के शुभारंभ से क्षेत्रीय जनता में स्वास्थ्य सेवा को लेकर नया विश्वास और उत्साह देखा जा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments