स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर, 13 जून 2025।
आज रिजर्व पुलिस लाइन शाहजहांपुर में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश द्विवेदी द्वारा शुक्रवार परेड की सलामी ली गई। परेड के निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस कर्मियों के टर्नआउट, वर्दी की गुणवत्ता, और अनुशासन की स्थिति का गहन अवलोकन किया।
एसपी ने निर्देश दिए कि सभी पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान निर्धारित वर्दी पहनें और आमजन से मधुर व्यवहार करें। इसके बाद शारीरिक और मानसिक फिटनेस के लिए सभी कर्मियों को दौड़ लगवाई गई। टोलीवार ड्रिल के माध्यम से परेड में अनुशासन और एकरूपता का प्रदर्शन किया गया।
परेड के बाद पीआरवी-112 वाहनों का निरीक्षण किया गया, जिसमें उनके लाइट, हूटर, पीए सिस्टम और दंगा नियंत्रण उपकरणों की विस्तृत जांच की गई। पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों को रिस्पॉन्स टाइम सही रखने के सख्त निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त, पुलिस मैस, कैंटीन, बैरक, आवासीय परिसर और नवनिर्मित बैरकों का भी निरीक्षण हुआ। रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।
अंत में, एसपी ने आदेश कक्ष में गार्द रजिस्टरों की जांच की और जिले में अपराध की रोकथाम के लिए सक्रिय SUPER-22 टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक सहित कई अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments