स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
थाना कांट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बलात्कार के गंभीर आरोप में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी ग्राम अभायन के बाहर चौराहे से सुबह 9:50 बजे की गई।
शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना कांट पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
गिरफ्तार अभियुक्त दुर्वेश पुत्र राममूर्ति, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी ग्राम अभायन थाना कांट है, जो मु0अ0सं0 261/2025 धारा 137(2), 85, 65(1) बीएनएस में वांछित था।
घटना का विवरण
27 मई 2025 को वादिनी द्वारा थाना कांट में दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार, अभियुक्त दुर्वेश व उसके साथी रंजीत ने उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता और उसकी माँ के बयानों तथा विवेचना में यह सामने आया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर जबरन बलात्कार किया।
जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 87/65(1) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई और अब आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2)/85/65(1) बीएनएस के तहत कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा जा रहा है। थाना कांट पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments