स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
● रात्रि गश्त के दौरान तमंचा और कारतूस के साथ युवक को दबोचा
● मोहल्ला गदियाना निवासी जितेन्द्र उर्फ पंकज के पास से बरामद हुआ अवैध असलहा
● पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया मुकदमा, विधिक कार्यवाही जारी
शाहजहांपुर, 17 जून 2025 – अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना सदर बाजार पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। अवैध शस्त्र के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर व प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार के मार्गदर्शन में रात्रि गश्त के दौरान चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी के क्रम में पुलिस टीम ने मोहल्ला गदियाना निवासी जितेन्द्र सिंह उर्फ पंकज (पुत्र बलवीर सिंह, उम्र लगभग 27 वर्ष) को गदियाना चुंगी तिराहे के पास से करीब 01:35 बजे गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना सदर बाजार में मु0अ0सं0 370/2025, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
🔸 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
जितेन्द्र सिंह उर्फ पंकज, पुत्र बलवीर सिंह, निवासी मोहल्ला गदियाना, थाना सदर बाजार, जिला शाहजहांपुर
🔸 बरामद सामग्री:
🔸 गिरफ्तारी का स्थान एवं समय:
दिनांक 17 जून 2025, समय 01:35 रात्रि, स्थान – गदियाना चुंगी तिराहा, थाना सदर बाजार
🔸 गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:
शाहजहांपुर पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों पर कड़ी नजर रखते हुए लगातार कार्रवाई की जा रही है। आम जनता से अपील की गई है कि यदि किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments