Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अवैध अफीम तस्कर गिरफ्तार, कटरा पुलिस को बड़ी सफलता

स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर जनपद की थाना कटरा पुलिस को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई में सफलता मिली है। पुलिस ने 245 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
🔹 नाम: श्यामजी
🔹 पिता का नाम: महेन्द्रपाल
🔹 निवासी: मोहल्ला आतिशबाजान, कस्बा व थाना कटरा, जनपद शाहजहांपुर

घटना का विवरण:
दिनांक 23 जून 2025 को थाना कटरा पुलिस टीम अपराध की रोकथाम हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थी। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त श्यामजी को हुलासनगला पुल के पास से 245 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना कटरा पर मु0अ0सं0 300/2025 अंतर्गत धारा 8/18 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी विवरण:
🔹 स्थान: हुलासनगला पुल, थाना कटरा क्षेत्र
🔹 समय: 16:30 बजे
🔹 तारीख: 23.06.2025

बरामदगी:
🔸 245 ग्राम अफीम

गिरफ्तारी करने वाली टीम:

  1. उ0नि0 श्री गौरव कुमार
  2. का0 1023 अमित कुमार
  3. का0 2300 अंकित नेहरा
  4. का0 1784 भूरा तोमर

पुलिस की इस कार्रवाई से मादक पदार्थों की तस्करी पर एक बड़ा प्रहार माना जा रहा है। पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के दिशा-निर्देश में जनपद की पुलिस लगातार अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान चला रही है।


Post a Comment

0 Comments