स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में 12 जून 2025 को आयोजित साप्ताहिक सुनवाई में 12 मामलों पर विचार किया गया, जिनमें से एक दंपति को आपसी सहमति के बाद विदा किया गया।
थाना मदनापुर क्षेत्र के एक दंपति, जिनकी शादी को लगभग पांच वर्ष हो चुके हैं और दो बच्चे भी हैं, पारिवारिक विवाद के कारण अलग रह रहे थे। पत्नी ने शिकायत की थी कि पति शराब पीकर मारपीट करता है, जिससे नाराज होकर वह पिछले तीन महीने से मायके में रह रही थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया, जहां परामर्शदाताओं ने दोनों के बीच समझौते की प्रक्रिया चलाई। पति ने अपनी गलती स्वीकारते हुए वादा किया कि वह अब शराब नहीं पीएगा और मारपीट जैसी घटनाएं नहीं दोहराएगा। पत्नी ने भी आपसी समझ के बाद फिर से साथ रहने की सहमति दे दी।
इस समझौते के बाद दोनों को परिवार परामर्श केंद्र से विदा किया गया, जिससे एक टूटता हुआ परिवार फिर से एकजुट हो सका।
इस मौके पर परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी महिला उप निरीक्षक मधु यादव, महिला मुख्य आरक्षी पूनम मिश्रा, महिला आरक्षी मोनिका कुमारी, करुणा और पिंकी समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
शाहजहांपुर पुलिस की यह पहल पारिवारिक विवादों के समाधान की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित हो रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments