स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
➡️ परिवार परामर्श केंद्र में कुल 18 मामलों की सुनवाई
➡️ थाना सिंधौली क्षेत्र के नवविवाहित दंपति का समझौते के साथ निपटारा
➡️ गर्भवती महिला को ससम्मान पति के साथ किया गया विदा
शाहजहांपुर, 16 जून 2025 – पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन में आज पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में 18 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें से थाना सिंधौली क्षेत्र से संबंधित एक नवविवाहित दंपति के विवाद का शांतिपूर्ण समाधान निकाला गया।
जानकारी के अनुसार, उक्त दंपति की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी और महिला वर्तमान में आठ माह की गर्भवती है। पारिवारिक विवाद के चलते वह पिछले तीन महीनों से अपने मायके में रह रही थी। विवाद घरेलू बातों व कामकाज के बंटवारे को लेकर था। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाकर आपसी वार्ता कराई गई।
पारिवारिक बातचीत व समझाइश के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के साथ रहने पर सहमति व्यक्त की और समझौता कर लिया, जिसके पश्चात दंपति को ससम्मान विदा किया गया।
इस मौके पर परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी उपनिरीक्षक मधु यादव, महिला मुख्य आरक्षी पूनम मिश्रा, महिला आरक्षी करुणा, तथा महिला आरक्षी मोनिका कुमारी समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
परिवार परामर्श केंद्र की इस पहल की लोगों ने सराहना की है, जिससे घरेलू विवादों को संवेदनशीलता से हल करने की दिशा में सकारात्मक संदेश गया है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments