ब्यूरो रिपोर्ट ✍️ जहीन खान
लखनऊ।
राजधानी के मोतीझील कॉलोनी स्थित धानुक समाज के कब्रिस्तान के पास उस समय अफरातफरी मच गई जब मामूली गाड़ी खड़ी करने के विवाद ने भीषण मारपीट और पथराव का रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि महिलाओं और बच्चियों तक को नहीं बख्शा गया, वहीं पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
घटनाक्रम के अनुसार, करेहटा निवासी कुछ लोग किसी कार्यवश मोतीझील कॉलोनी आए थे। उन्होंने वहां कब्रिस्तान के पास गाड़ी बेतरतीब ढंग से खड़ी कर दी थी। स्थानीय निवासी इलियास ने जब गाड़ी हटाने की बात कही तो कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि करेहटा निवासी व्यक्ति ने गाली गलौज करते हुए मौके से चला गया, लेकिन कुछ देर बाद करीब 30–35 लड़कों के साथ लौटकर इलियास के घर पर हमला कर दिया।
इलियास ने अंदर से ही 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक हमलावर गाली गलौज करते हुए दरवाजे तोड़ने की कोशिश करने लगे। हंगामा सुनकर मोहल्ले के लोग बाहर आ गए, पर आक्रोशित हमलावरों ने सभी पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। मारपीट में महिलाओं और बच्चियों तक को चोटें आईं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन हमलावरों के सामने भी खड़ी होकर तमाशबीन बनी रही और सिर्फ मोबाइल से वीडियो बनाती रही। इस दौरान हमलावर लोगों को पीटते रहे और इलाके में दहशत फैलाते हुए फरार हो गए।
घटना के बाद से कॉलोनी में डर और तनाव का माहौल बना हुआ है। पीड़ित पक्ष ने सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में तहरीर दी है। अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस इस पूरे मामले को कितनी गंभीरता से लेती है या फिर यह भी एक और फाइलों में दबा मामला बन जाएगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments