ब्यूरो रिपोर्ट ✍️ जहीन खान
मलिहाबाद, लखनऊ। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को गोपेश्वर गौशाला, मलिहाबाद में लाल चंदन का पौधा रोपण कर उनकी दीर्घायु की कामना की गई। यह आयोजन श्रद्धा, सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के भाव के साथ संपन्न हुआ।
गौरतलब है कि शनिवार को मंत्री नंदी का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया जाना है, जिसके लिए आयोजन समिति द्वारा रणनीतिक बैठक कर तैयारियां की गई हैं। इसी क्रम में गौशाला प्रांगण में लाल चंदन का पेड़ रोपित कर उन्हें दीर्घायु होने का आशीर्वाद दिया गया।
इस अवसर पर गोपेश्वर गौशाला प्रबंधक उमाकांत गुप्ता, माल व्यापार मंडल अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, देवम रेस्टोरेंट के ऑनर विकास पाठक, पूर्व पार्षद इशू गुप्ता, मलिहाबाद व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता सहित कई अन्य स्थानीय व्यापारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
लाल चंदन का पेड़ न केवल दुर्लभ व मूल्यवान होता है, बल्कि यह दीर्घायु और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। ऐसे में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर यह पहल पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments