ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ
राजधानी लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मृतक बैंक में एजेंट के रूप में कार्यरत था, जिसने फांसी लगाकर जान दे दी।
बताया जा रहा है कि जब कमरे की खिड़की से झांककर देखा गया, तो वह पंखे के हुक से बेडशीट के सहारे लटका हुआ मिला। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
मृतक की पहचान उन्नाव जिले के गंगा खेड़ा निवासी विक्रम सिंह के रूप में हुई है। बिजनौर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और मृतक के परिजनों से भी संपर्क किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, विक्रम कुछ समय से तनाव में था, लेकिन इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले के हर पहलू पर जांच कर रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहांपुर
0 Comments