Hot Posts

6/recent/ticker-posts

क्रिश्चियन गर्ल्स हाई स्कूल में वृक्षारोपण के साथ यातायात जागरूकता, मिशन शक्ति और साइबर क्राइम पर विशेष गोष्ठी का आयोजन

स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश

शाहजहाँपुर।
पुलिस प्रशासन द्वारा जन-जागरूकता अभियान को गति देते हुए आज 17 जुलाई 2025 को क्रिश्चियन गर्ल्स हाई स्कूल में एक विशिष्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वृक्षारोपण, यातायात जागरूकता, मिशन शक्ति, और साइबर क्राइम जैसे गंभीर विषयों पर छात्राओं को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक श्री राजेश द्विवेदी के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक नगर श्री देवेन्द्र कुमारक्षेत्राधिकारी यातायात श्रीमती निष्ठा उपाध्याय के पर्यवेक्षण में किया गया। प्रभारी यातायात विनय कुमार पाण्डेय द्वारा छात्राओं को यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता के प्रति सजग किया गया।

इस अवसर पर थाना सदर बाजार की महिला उपनिरीक्षक साक्षी चौधरी और पूजा तोमर ने मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण और साइबर क्राइम से बचाव पर जानकारी दी।

प्रभारी यातायात विनय कुमार पाण्डेय ने बताया कि "यूथ फॉर इंडिया" कार्यक्रम के अंतर्गत जन राज्य फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय संयोजक श्री अजय मीरा पाण्डेय द्वारा जनपद में चल रहे जागरूकता अभियान में यातायात पुलिस पूर्ण रूप से सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि जन-जागरूकता ही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने का सबसे प्रभावी तरीका है।

उन्होंने आमजन से निम्न यातायात नियमों का पालन करने की अपील की—

  • दोपहिया वाहन पर हेलमेट और चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें।
  • वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।
  • ट्रिपल राइडिंग, ओवर स्पीडिंग और स्टंट से बचें।
  • नशे की हालत में वाहन न चलाएं।
  • दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय से अस्पताल पहुंचाएं और गुड सैमेरिटन बनें।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (राजस्व एवं वित्त) श्री अरविंद कुमार ने छात्राओं को अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा करते हुए परिश्रम और समय प्रबंधन की महत्ता बताई। उन्होंने सभी को यातायात नियमों की शपथ भी दिलाई।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में फलदार वृक्षों का सामूहिक रोपण किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन जन राज्य फ्रंट इंडिया के संयोजक श्री अजय मीरा पाण्डेय ने किया।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती अल्पना सिंह, सीनियर शिक्षिका श्रीमती वंदना सांवलिया, जन राज्य फ्रंट इंडिया के पदाधिकारीगण, विद्यालय के शिक्षकगण व छात्राएं उपस्थित रहीं।

यह कार्यक्रम समाज में सुरक्षित यातायात, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल के रूप में देखा जा रहा है।


Post a Comment

0 Comments