थाना रोज़ा पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में कार्रवाई


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव✍️

शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपद भर में अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना रोज़ा पुलिस ने 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिन पर धारा 170/135/126 BNSS के तहत कार्रवाई की गई है।

जानकारी के मुताबिक, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी निरीक्षक रोज़ा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। आरोपियों के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में यह कदम उठाया गया।


पुलिस टीम ने 14 अगस्त 2025 को अलग-अलग समय पर दो स्थानों से गिरफ्तारियां कीं।

पहली गिरफ्तारी ग्राम डीगरपुर असियानी, थाना रोज़ा से हुई, जिसमें ये आरोपी शामिल थे—

1. अमन पुत्र रामप्रसाद (22 वर्ष)

2. संदीप पुत्र आशाराम (20 वर्ष)

3. रामबरन पुत्र रतिपाल (45 वर्ष)

दूसरी गिरफ्तारी ग्राम सरैया आबाद, थाना रोज़ा से हुई, जिसमें शामिल हैं—

4. करन पुत्र श्रीपाल (20 वर्ष)

5. अर्चुन पुत्र श्रीपाल (21 वर्ष)

गिरफ्तार व्यक्तियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक: श्री राजीव कुमार

उप निरीक्षक: गोविंद सिंह

उप निरीक्षक: शम्‍बूदयाल भार्गव 

हेड कांस्टेबल: 298 राजवीर सिंह

कांस्टेबल: 288 प्रवीण कुमार

कांस्टेबल: 2449 विकास नागर


Previous Post Next Post