शाहजहाँपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 24.08.2025 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर महोदय के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक नगर महोदय एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में जिलेभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस अभियान के अंतर्गत यातायात पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर चेकिंग कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान—
एक मैजिक वाहन, जिसमें यात्रियों को लटकाकर ले जाया जा रहा था, को प्रभारी यातायात द्वारा सीज कर पुलिस लाइन में खड़ा किया गया।
100 वाहनों का चालान अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत किया गया।
प्रभारी यातायात ने नागरिकों से अपील की कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें तथा ओवरलोडिंग या खतरनाक तरीके से वाहन संचालन से बचें। यह न केवल कानून का पालन है बल्कि स्वयं एवं परिवार की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहांपुर
0 Comments