माननीय उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शाहजहांपुर श्री विष्णु कुमार शर्मा के आदेशानुसार सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, शाहजहांपुर द्वारा वृद्धाश्रम, बनतारा का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि वृद्धाश्रम में वर्तमान समय में कुल 88 वृद्धजन (35 महिलाएं एवं 53 पुरुष) निवासरत हैं।
वृद्धा राममुखी पत्नी रामप्रसाद ने बताया कि वह कूल्हे के दर्द से पीड़ित हैं।
कन्कई पुत्री मोहनी ने शौचालय की सफाई सही ढंग से न होने की शिकायत की।
वहीं, राजकुमार पुत्री रामबहादुर ने अन्त्योदय कार्ड बनवाने की इच्छा व्यक्त की।
सचिव महोदय ने वृद्धजनों द्वारा प्रस्तुत सभी शिकायतों पर गम्भीरता से विचार करते हुए प्रबन्धक को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि –
आश्रम परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।
वृद्धजनों की किसी भी समस्या का त्वरित समाधान किया जाए।
निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम के प्रबन्धक वृहमदेव, लोक अदालत लिपिक मो0 अफजल तथा अन्य वृद्धजन उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments