संवाददाता सीतापुर
जनपद सीतापुर में भारतीय किसान यूनियन राष्ट्र शक्ति की मासिक बैठक केंद्रीय कार्यालय ग्रीक गंज नई दरी मंडी पर आयोजित की गई। यह बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी उमाशंकर यादव के आदेशानुसार दिनांक 25 अगस्त 2025 को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव जुबेर अहमद अंसारी ने की जबकि संचालन जिला अध्यक्ष जयमल सिंह द्वारा किया गया।
बैठक के उपरांत संगठन की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट केएन तिवारी को जिलाधिकारी सीतापुर को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन में किसानों से जुड़े कई गंभीर मुद्दों पर ध्यान आकर्षित कराया गया।
ज्ञापन की मुख्य मांगें:
ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश सचिव मनोज वैश्य ने संगठन की ओर से नेतृत्व किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष मजदूर मोर्चा महेंद्र सिंह यादव, संतोष यादव, सविंद्र यादव, राजू कश्यप, पूनम भार्गव, रियाजुल अंसारी, रामजीवन सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments