शाहजहाँपुर, 02 सितंबर। पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में सुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 20 पत्रावलियों पर सुनवाई हुई, जिनमें से 4 दंपतियों के बीच आपसी सुलह कराकर उन्हें सकुशल विदा किया गया।
पहला मामला खुदागंज शाहजहाँपुर के एक दंपति का था, जिनकी शादी चार महीने पूर्व हुई थी। घरेलू विवाद के कारण पत्नी मायके चली गई थी। परामर्श केंद्र में हुई बातचीत के बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया।
दूसरा मामला निगोही शाहजहाँपुर के एक दंपति का सामने आया। शादी को लगभग 15 वर्ष हो चुके थे, लेकिन पति के शराब पीने की आदत को लेकर विवाद चल रहा था। पत्नी छह महीने से मायके रह रही थी। परिवार परामर्श केंद्र की समझाइश के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति बना ली।
तीसरा मामला सदर बाजार शाहजहाँपुर के दंपति का था। शादी को डेढ़ वर्ष हुए थे और विवाद के चलते पत्नी मायके चली गई थी। बातचीत के बाद दोनों ने फिर से साथ रहने की हामी भरी।
चौथा मामला पुवायां शाहजहाँपुर का था, जहाँ शादी को पाँच वर्ष हो चुके हैं। पति की शराबखोरी को लेकर दंपति के बीच विवाद था। पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी। परिवार परामर्श केंद्र में समझौते के बाद दोनों पक्ष साथ रहने पर राज़ी हो गए।
इन चारों मामलों में दंपतियों को परामर्श केंद्र से समझाकर सकुशल विदा किया गया।
इस मौके पर महिला आरक्षी मोनिका, करुणा और पिंकी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments