✍️ ब्यूरो चीफ – अमित गुप्ता,सीतापुर
बिसवा।
आज मंगलवार 23 सितंबर 2025 को सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, पुरवारी टोला बिसवा में स्थानीय प्रशासन की सहायता से मिशन शक्ति कार्यक्रम 5.0 का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर श्री रमेश चंद्र जी और उनकी टीम ने विद्यालय की छात्राओं को आत्मरक्षा, महिला सुरक्षा और कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी प्रदान की गई, जिनमें शामिल हैं–
अधिकारियों ने छात्राओं को बताया कि “मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाना, आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर बनाना है।”
विद्यालय की प्रधानाचार्या ने श्री रमेश चंद्र जी व उनकी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं को जागरूक और सशक्त बनाने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments