शाहजहांपुर, 09 सितम्बर।
थाना बंडा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुकदमा संख्या 466/2025 धारा 3(5)/105/131 BNS में वांछित महिला अभियुक्ता नन्ही देवी पत्नी मुकेश निवासी बाबा चरणदास कॉलोनी, थाना बंडा को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रेस नोट के अनुसार, वादी अमित कुमार उर्फ बबलू पुत्र रामरतन निवासी मोहल्ला बाबा चरणदास कॉलोनी ने थाना बंडा में तहरीर दी थी कि अभियुक्तगण ने एक राय होकर उसकी पत्नी पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, इलाज के दौरान उसकी पत्नी की मृत्यु हो गई। घटना के संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
आज दिनांक 09.09.2025 को सुबह 10:55 बजे मुखबिर की सूचना पर थाना बंडा पुलिस टीम ने अभियुक्ता को पटनी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्ता को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments