शाहजहाँपुर। आज दिनांक 09 सितम्बर 2025 को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाप्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नरेन्द्र कश्यप की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर, मुख्य विकास अधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
मा. मंत्री जी के आगमन पर उन्हें सलामी दी गई। इसके बाद बैठक में हाल ही में आई बाढ़ की स्थिति, बाढ़ प्रभावित परिवारों को दी जा रही सहायता, राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति, तटबंधों व बांधों की स्थिति आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मंत्री जी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि “किसी भी प्रभावित परिवार को आवश्यक सहायता से वंचित न रखा जाए और राहत कार्य पूरी पारदर्शिता व त्वरितता के साथ संपन्न हों।”
बैठक के दौरान जनपद के विभिन्न विकास कार्यों और विभागीय योजनाओं की भी समीक्षा की गई। मंत्री जी ने अधिकारियों से जनहितकारी कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ली और सभी योजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से लागू करने पर जोर दिया।
इसके साथ ही उन्होंने कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए पुलिस विभाग को आवश्यक निर्देश दिए।
मंत्री ने कहा कि शासन की प्राथमिकता जनता तक राहत व विकास कार्य समय पर और पूरी ईमानदारी से पहुँचाना है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments