स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अतिवृष्टि और बाढ़ प्रभावित जिलों में हर जरूरतमंद को राहत किट और सूखा खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनहानि पर पीड़ित परिवार को 24 घंटे के भीतर मुआवजा दिया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि निचले इलाकों में बाढ़ से जिनके मकान गिर गए हैं, उन्हें ऊंचे स्थानों पर आवासीय पट्टे दिए जाएं। आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित लोगों के लिए आवासीय कॉलोनियां बसाई जाएं और यह आवास परिवार की महिला मुखिया के नाम से दिए जाएं।
उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि निराश्रित गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्थाएं और बेहतर की जाएं ताकि वहां पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध हों।
सीएम योगी ने कहा कि किसानों को समय से खाद और उर्वरक उपलब्ध कराए जाएं, ताकि उनकी खेती प्रभावित न हो।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments