शाहजहांपुर पुलिस ने वांछित वारंटियों की धरपकड़ अभियान के तहत महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के पर्यवेक्षण में, थाना कलान प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीन वांछित वारंटियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों का विवरण इस प्रकार है—
रामवीर पुत्र गिरवर (57 वर्ष) निवासी ग्राम सथरा धर्मपुर, थाना कलान।
रघुराई राठौर पुत्र श्यामलाल (60 वर्ष) निवासी ग्राम विक्रमपुर, थाना कलान।
राकेश पुत्र चन्द्रपाल यादव (60 वर्ष) निवासी ग्राम सथरा, थाना कलान।
गिरफ्तारी अलग-अलग समय और स्थानों पर की गई। सभी आरोपियों को अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments