शाहजहांपुर, 09 सितम्बर।
जनपद शाहजहांपुर के थाना रामचन्द्र मिशन ने लगातार पांच माह (अप्रैल से अगस्त 2025) तक IGRS की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि में थाना पर नियुक्त महिला आरक्षी का विशेष योगदान माना गया है।
महिला आरक्षी ने अपनी लगनशीलता, कार्यनिष्ठा और दायित्वों के प्रति सजगता दिखाते हुए सभी प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया। उनके इसी उत्कृष्ट कार्य, मृदुभाषिता और उच्च आचरण को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
वरिष्ठ अधिकारियों ने महिला आरक्षी के कार्य को अनुकरणीय उदाहरण बताते हुए सराहना की और अपेक्षा जताई कि वह भविष्य में भी इसी प्रकार समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य कर विभाग और जिले का नाम रोशन करें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments