स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर। 01 सितम्बर 2025।
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के अनुपालन में आज से जिले में “No Helmet, No Fuel” अभियान की शुरुआत की गई। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक नगर देवेन्द्र कुमार के नेतृत्व में यह अभियान शुरू हुआ।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात संजय कुमार सिंह एवं प्रभारी यातायात विनय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पेट्रोल पंप संचालकों को अभियान में सहयोग के लिए जोड़ा गया तथा आमजन में व्यापक जन-जागरूकता और प्रभावी प्रवर्तन की कार्रवाई की गई।
अभियान के पहले ही दिन जनपद में 277 दोपहिया वाहन चालकों के चालान किए गए। यातायात पुलिस ने साफ किया कि बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिलेगा और इस नियम का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
क्षेत्राधिकारी यातायात संजय कुमार सिंह ने बताया कि यह अभियान 01 सितम्बर से 30 सितम्बर 2025 तक जिलेभर में लगातार चलेगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें।
👉 शाहजहांपुर पुलिस का यह कदम सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments