Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हज–2026 के चयनित यात्रियों के प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षकों के चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर। राज्य हज समिति, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा हज–2026 के चयनित यात्रियों को प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु प्रशिक्षकों के चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस संबंध में सचिव/कार्यपालक अधिकारी, राज्य हज समिति, मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस, लखनऊ के पत्रांक जी-11/1284/एसएचसी/2025, दिनांक 06.10.2025 के अनुसार निम्न निर्देश जारी किए गए हैं —


🔹 मुख्य तिथियाँ एवं प्रक्रिया

  1. ऑनलाइन आवेदन की तिथि: 07 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2025 तक।
  2. आवेदन वेबसाइट: https://hajcommittee.gov.in
  3. कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा (CBT): 08 नवम्बर 2025 को आयोजित होगी।
  4. साक्षात्कार: नवम्बर 2025 के द्वितीय सप्ताह में संभावित।
  5. चयनित प्रशिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण: मुम्बई में नवम्बर 2025 के चौथे सप्ताह में प्रस्तावित।
  6. केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार्य होंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

🔹 मुख्य अर्हताएँ

  • शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम इण्टरमीडिएट/12वीं पास या समकक्ष। स्नातक एवं सूचना तकनीकी ज्ञान रखने वालों को वरीयता।
  • आयु सीमा: 25 वर्ष से 60 वर्ष (07 अक्टूबर 2025 तक)।
  • अनुभव: गत पाँच वर्षों में हज किया होना अनिवार्य।
  • अनुपात: 150 हज आवेदकों पर 01 प्रशिक्षक का चयन किया जाएगा।
  • भाषा ज्ञान: अंग्रेजी/उर्दू/हिन्दी व स्थानीय भाषा बोलने एवं समझने में दक्षता।
  • अन्य योग्यता:
    • मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ।
    • कम्प्यूटर व “हज सुविधा एप” के संचालन में निपुण।
    • हज के अरकान की जानकारी एवं समूह प्रबंधन का अनुभव।
    • किसी भी आपराधिक प्रकरण में कोई कार्यवाही लंबित न हो।

🔹 चयन प्रक्रिया

  • कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा (CBT): 100 अंक
  • साक्षात्कार: 20 अंक
  • चयन कुल 120 अंकों की मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।
  • दोनों चरणों में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

🔹 महत्वपूर्ण सूचना

अर्हता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी 20 अक्टूबर 2025 तक https://hajcommittee.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।



Post a Comment

0 Comments