शाहजहाँपुर | दिनांक – 09 अक्टूबर 2025
जनपद के समस्त कृषक बंधुओं को सूचित किया गया है कि आलू बीज वितरण हेतु जनपद को आवंटन प्राप्त हुआ है। यह बीज नगद मूल्य पर कृषकों को वितरित किया जाएगा।
कृषक किसी भी कार्य दिवस में संबंधित कार्यालय में उपस्थित होकर आलू बीज की बुकिंग करा सकते हैं। वितरण प्रक्रिया ‘प्रथम आवक–प्रथम पावक’ के सिद्धांत पर निर्धारित दरों में की जाएगी।
| क्रमांक | प्रजाति का नाम | श्रेणी | बीज प्रकार | मात्रा (क्विंटल) | दर (₹ प्रति क्विंटल) |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | कुफ़री बहार | द्वितीय श्रेणी | सीड साइज | 50 | ₹3510 |
| ओवर साइज | 25 | ₹2785 | |||
| 2 | कुफ़री पुखराज | प्रथम श्रेणी | सीड साइज | 59 | ₹3715 |
| 3 | कुफ़री गौरव | प्रथम श्रेणी | सीड साइज | 41 | ₹3715 |
| 4 | कुफ़री चिप्सोना–1 | प्रथम श्रेणी | सीड साइज | 25 | ₹3715 |
| ओवर साइज | 25 | ₹2840 | |||
| 5 | कुफ़री चिप्सोना–1 | द्वितीय श्रेणी | सीड साइज | 50 | ₹3510 |
| 6 | कुफ़री सिंदुरी | प्रथम श्रेणी | सीड साइज | 25 | ₹3715 |
| 7 | कुफ़री ख्याती | प्रथम श्रेणी | सीड साइज | 50 | ₹3715 |
| ओवर साइज | 50 | ₹2840 |
कृषक बंधु अपनी आवश्यकता अनुसार बीज की बुकिंग शीघ्र कराएं ताकि समय से लाभ प्राप्त किया जा सके।
विभाग द्वारा यह पहल कृषि उत्पादन की गुणवत्ता सुधारने एवं स्थानीय कृषकों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments