Breaking News

शाहजहाँपुर पुलिस में अधिकारियों का बड़े स्तर पर स्थानांतरण

स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 13 अक्टूबर 2025:

शाहजहाँपुर पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जिले के कई पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। यह कदम प्रशासनिक सुधार और दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

सूचना के अनुसार निम्नलिखित प्रमुख स्थानांतरण किए गए हैं:

  • निरीच श्री बृजेश कुमार सिंह को प्र0नि0 थाना कांट से प्र0नि0 थाना सदर बाजार स्थानांतरित किया गया।
  • निरी0 श्री अरविन्द सिंह चौहान को प्र0नि0 थाना सदर बाजार से प्रभारी डी०सी०आर०बी० किया गया।
  • निरी0 श्री राकेश कुमार मौर्य वाचक पुलिस अधीक्षक से प्र0नि0 थाना कांट स्थानांतरित।
  • निरी0 श्री विनोद कुमार प्रभारी डी०सी०आर०बी० से वाचक पुलिस अधीक्षक बनाए गए।
  • निरी0 श्री अमित कुमार को पुलिस लाइन से पी०आर०ओ० पुलिस अधीक्षक पद पर स्थानांतरित किया गया।
  • निरी0 श्री योगेन्द्र कुमार पी०आर०ओ० पुलिस अधीक्षक से प्रभारी रिट सेल और निरी0 श्री राम अवतार सिंह प्रभारी रिट सेल से अपराध शाखा में तैनात किए गए।

पुलिस विभाग ने सभी अधिकारियों को नए पदस्थापन पर कर्तव्यनिष्ठा और तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

इस बड़े स्तर के स्थानांतरण से जिले में प्रशासनिक सुधार और बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की उम्मीद जताई जा रही है।


Post a Comment

0 Comments