शाहजहांपुर में करवा चौथ का पर्व धूमधाम से सम्पन्न

✍️ स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव की रिपोर्ट

शाहजहांपुर।
करवा चौथ का पर्व जिले में श्रद्धा और आस्था के साथ बड़े उत्साह से मनाया गया। दिनभर महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर पति की दीर्घायु और दांपत्य सुख-समृद्धि की कामना की।

इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी (बि०रा०) अरविन्द कुमार की धर्मपत्नी सौम्या ने भी परंपरागत विधि-विधान से व्रत रखा। संध्या समय चाँद का दर्शन कर अर्घ्य अर्पित किया गया और पति के हाथ से जल ग्रहण कर व्रत का समापन हुआ।

परिवारजनों ने इस अवसर को वैवाहिक जीवन में विश्वास और प्रेम का प्रतीक बताया।


Previous Post Next Post