वाराणसी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज पावन नगरी काशी विश्वनाथ धाम में पहुंचकर बाबा विश्वनाथ जी के दर्शन-पूजन किए। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री ने मंत्रोच्चारण के बीच “भूताधिपं भुजगभूषणभूषिताङ्गं…” श्लोक का पाठ करते हुए बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री ने धाम परिसर का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वाराणसी का काशी विश्वनाथ धाम न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि भारत की सनातन संस्कृति की आत्मा भी है। उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ की कृपा से प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments