जनपद शाहजहाँपुर
दिनांक – 10 अक्टूबर 2025
आगामी त्योहारों के मद्देनज़र जनपद में शांति, कानून-व्यवस्था एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को क्षेत्राधिकारी नगर महोदय द्वारा थाना सदर बाजार क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई।
गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण किया तथा स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर शांति एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
उन्होंने पुलिस कर्मियों को सतर्क दृष्टि बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने और आम जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
इस दौरान थाना सदर बाजार पुलिस बल के अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी मौजूद रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments