ब्यूरो चीफ अमित गुप्ता की रिपोर्ट ✍️
दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में गुरुवार 16 अक्टूबर 2025 को सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, पुरवारी टोला में दीप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रबंध समिति की सदस्याएँ श्रीमती रिचा गुप्ता एवं श्रीमती श्वेता अरोरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता में कुल 65 छात्राओं ने भाग लिया। सभी छात्राओं ने रंग-बिरंगे रंगों, फूलों, क्ले और ग्लिटर से अपने दीपों को आकर्षक ढंग से सजाया और अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “दीपक प्रकाश और ज्ञान का प्रतीक है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में कला और सृजनशीलता को प्रोत्साहित करते हैं।”
निर्णायक मंडल ने साज-सज्जा, रंग संयोजन और नवाचार के आधार पर विजेताओं का चयन किया —
विजेता छात्राओं को श्रीमती श्वेता अरोरा द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए, वहीं श्रीमती रिचा गुप्ता ने सभी प्रतिभागी छात्राओं को रंगोली के रंग उपहार स्वरूप दिए।
कार्यक्रम का समापन दीपों की मनमोहक रोशनी और छात्राओं के उल्लासपूर्ण वातावरण के साथ हुआ। 🌸🪔
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments