शाहजहाँपुर। आगामी कार्तिक पूर्णिमा पर्व के दृष्टिगत आज दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के साथ थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत हनुमत धाम, गर्रा नदी तट का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान स्नान हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, सुरक्षा प्रबंध, यातायात नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, तथा जल पुलिस एवं एनडीआरएफ की तैनाती जैसी व्यवस्थाओं का विस्तृत अवलोकन किया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए कहा कि –
“कार्तिक पूर्णिमा स्नान के अवसर पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जाना सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि भीड़ प्रबंधन, जल सुरक्षा एवं प्रकाश व्यवस्था के सभी आवश्यक उपाय समय से पूर्ण कर लिए जाएँ, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और पर्व शांति एवं सौहार्द के साथ सम्पन्न हो सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments